बिजयनगर के कैफे में भीषण आग

X
गुलाबपुरा हलचल : बिजयनगर में सोमवार देर रात कस्बे के 25 मिल स्थित जेस्टार कैफे में अचानक भीषण आग भड़क गई। देर रात करीब 12 बजे लगी आग का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने पटाखों जैसी आवाजें सुनीं। बाहर आकर देखा तो कैफे धधक रहा था। तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी गई।
आग की लपटों के बीच कैफे से एक जलता हुआ गैस सिलेंडर और दो खाली सिलेंडर बाहर निकाले गए। गनीमत रही कि आग लगने के समय कैफे में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
कॉन्स्टेबल राजेश चौधरी ने बहादुरी दिखाते हुए जलते सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत और दो चक्कर लगाकर आखिरकार सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि इस हादसे ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया।
Next Story
