ममता ने राजस्थान में बंगाल के श्रमिकों की हिरासत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

X
ममता ने राजस्थान में बंगाल के श्रमिकों की हिरासत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर दिनाजपुर जिले के करीब तीन सौ प्रवासी श्रमिकों को राजस्थान में बंगलादेश के अवैध नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों पर निशाना साधा है।
सुश्री बनर्जी ने मानसून सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को विधानसभा में यह खुलासा किया कि उन्हें इटाहार विधायक मोसरफ हुसैन से कामगारों की हिरासत के बारे में जानकारी मिली थी। इनमें से कई कथित तौर पर खिसहार और आस-पास के गांवों के रहने वाले थे।
Next Story
