राजस्थान में बंद पड़ी फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले

राजस्थान में बंद पड़ी फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले
X

अलवर। भिवाड़ी इलाके के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण अग्निकांड में ८ श्रमिकों की दर्दनाक मौत के समाचार है। घटना स्थल से मानव कंकाल बने शव बरामद किए गए है । प्रारंभिक सूचना के आधार पर अभी तक 7 शव बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि इस फेक्ट्री में गत्ते बनते है।

भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में सोमवार सुबह प्रातः 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से रीको फायर बिग्रेड को प्राप्त हुई। आग एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार8न श्रमिकों की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई.

आग इतनी भीषण थी कि कई शव मानव कंकाल जैसी अवस्था में बरामद हुए है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल दल, बचाव टीम तथा चिकित्सक दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Next Story