नाबालिगों ने किशोरी से गेंग रेप कर की हत्या

नाबालिगों ने किशोरी  से गेंग रेप  कर की  हत्या
X


भरतपुर, राजस्थान में डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों द्वारा एक किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि किशोरी का परिवार गुरुवार की रात कीर्तन में गया था। किशोरी जब घर में अकेली थी, उसी दौरान रात में दो नाबालिग उसके घर में घुस गये। आरोपी किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को लड़की का परिवार घर से 500 मीटर दूर हो रहे कीर्तन में गया था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले दो युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। जब परिजन घर लौटे तो किशोरी को अचेत अवस्था में मिली। परिजन तुरंत उसे डीग अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खोह थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे।


Tags

Next Story