एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी निलंबित, सरकारी कर्मचारी ने लगाया गंभीर आरोप

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी निलंबित, सरकारी कर्मचारी ने लगाया गंभीर आरोप
X


पाली जिले के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी को पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस मामले के बाद की गई है जिसमें चौबीस वर्षीय सरकारी कर्मचारी युवती ने जोशी पर दुष्कर्म और तीस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए औद्योगिक थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार को निलंबन संबंधी पत्र जारी किया। पत्र में लिखा गया कि जोशी के खिलाफ गंभीर प्रकृति का मामला दर्ज हुआ है और इस पर संगठन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर संगठन ने उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया।

जाखड़ के अनुसार विजय जोशी जब तक अपना स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देंगे, तब तक निलंबित स्थिति में ही रहेंगे।

Next Story