01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा सहित एक गिरफ्तार, मोटरसाईकिल जप्त

बारां,18 फरवरी (वार्ता)। राजस्थान के बारां शहर कोतवाली पुलिस ने 01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्रयुक्त में लाई गई मोटरसाईकिल जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष आॅपरेशन नशा-विनाश के दौरान राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरवीजन व हरिराम सोनी डीएसपी बारां के नेतृत्व में योगेश चैहान थानाधिकारी कोतवाली ने मय जाप्ता के दौराने गश्त व चैकिंग करते हुए नटराज गार्डन के पास उत्तम कोलोनी इलाके में पहुंचा। जहां एक व्यक्ति सामने से मोटरसाईकिल लेकर आता हुआ नजर आया जो पुलिस की जीप को देखकर वापस जाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर उसको जाप्ता ड़िटेन कर पूछताछ की।
पुलिस ने विजय सुमन उर्फ बृजमोहन पुत्र कन्हैयालाल माली निवासी मनिहारा तालाब के पास के कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी जप्त किया।
कोतवाली पुलिस ने मुलजिम के विरुद्ध थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हीरालाल थानाधिकारी सदर को सुपर्द किया है।
