अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

X
By - मदन लाल वैष्णव |6 Jan 2026 1:24 PM IST
पाली। सदर थाना हिंगोला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक खेत से रखवाली करके घर लौट रहा था। तभी सड़क किनारे अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश जारी है।
Tags
Next Story
