एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
X

पाली।। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 लोगों की अर्थियां रविवार को एक साथ निकलीं। इस हादसे में 4 पीढ़ियों ने जान गंवाई है। मां और तीन साल के बेटे के शव को एक ही अर्थी पर रखा गया था। हर ओर चीख-पुकार मची थी।

पाली जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर भावनगर गांव गुड़ा एंदला गांव में शोक का माहौल है। एक ही घर से गलियों से एक साथ अर्थियां निकलने लगीं तो लोग अपने आंसू रोक नहीं सके।रामलाल कुमावत परिवार के साथ वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में रहते थे। ये लोग मूल रूप से पाली के भावनगर (गुड़ा एंदला) के रहने वाले थे। रामलाल कुमावत अपने भांजे विकास (पुत्र भंवरलाल कुमावत) की शादी में शामिल होने परिवार सहित पाली जिले के मणिहारी गांव आए थे।21 फरवरी की सुबह गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनाव गांव के पास उनकी वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। छह लोग घायल हुए थे,इस हादसे में रामलाल कुमावत , उनकी बेटी कोमल, बेटा कैलाश, मां मथुरा देवी, 3 वर्षीय नाती आयुष (कोमल का बेटा) की मौत हो गई। इनके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गए, जिनको गुजरात के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Next Story