मावली में 25 फरवरी से सजेगा 'पंच गौरव मेला',: जनकल्याणकारी योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी

उदयपुर, । पंचायत समिति मुख्यालय पर 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय “पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी” की तैयारियों को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी मावली रमेश सिरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

मावली उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला परिषद उदयपुर के निर्देशानुसार 25 व 26 फरवरी को पंचायत समिति मुख्यालय पर दो दिवसीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने, स्टॉल व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली, ब्लॉक परियोजना अधिकारी, राजीविका मावली के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय वन अधिकारी मावली, प्रभारी अधिकारी उद्यानिकी मावली तथा ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मावली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Next Story