गंगरार में शांति समिति की बैठक आयोजित

गंगरार , मंगलवार को पुलिस थाने में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के अंतर्गत आगामी दिनों में मोहर्रम पर्व को लेकर चर्चा की गई जिसमें आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने एवं क्षेत्र में शांति अवस्था बनी रहे जिसके लिए आम जानकी भागीदारी महत्वपूर्ण है जिससे पुलिस मजबूत होती है। थाना अधिकारी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत ड्रोन एवं वीडियो कैमरा से वीडियोग्राफी करवाई जाएगी साथ ही आम जन से अपील की गई हर कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क पर इधर-उधर कचरा नहीं फैलाया जाए, जिसके लिए आम नागरिक को जिम्मेदार बनना पड़ेगा।
उपखंड मुख्यालय पर सरकारी योजना के अंतर्गत तीसरी आंख लगाने के लिए पोल खड़े कर दिए गए, वायरिंग की गई उसके बाद आगे का काम ठंडा बस्ते में बंद पड़ा है जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गई। साथ ही आस्था का केंद्र सारणेश्वर महादेव मंदिर जो हमेशा ही चोरों के निशाने पर रहा है अब तक हुई चोरियों में से एक भी चोरी का खुलासा न होना आमजन में चोरियों की घटना को लेकर निराशा है शांति समिति के सदस्यों ने जल्द से जल्द इन चोरियों की घटना का खुलासा करने की मांग की। बैठक के अंतर्गत क्षेत्र में झूलते हुए बिजली के तारों का मुद्दा उठा लोगों ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है वही बिजली के झूलते हुए तार आम जन के लिए जान का खतरा बने हुए हैं जिनकी समय रहते हुए विभाग को सुध लेनी चाहिए। शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि गंगरार मुख्यालय को जोड़ने वाली समस्त सदके क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे आए दिन दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं ऐसे में जल्द से जल्द इन सड़कों के हालात सुधारना आवश्यक है जिससे आमजन की जिंदगी बचाई जा सके।
बैठक के अंतर्गत बैठक के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी पंकज कुमार बडगूजर व्यापार मंडल स्टेशन अध्यक्ष गोपाल शर्मा, वार्ड पंच लक्ष्मी नारायण सालवी, शब्बीर हुसैन, लियाकत अली, अल्ताफ मोहम्मद, मुबारक हुसैन, राजू सेन, राजेश महेश्वरी, चंद्रप्रकाश बिलवाल सहित बड़ी तादाद में शांति समिति के सदस्य उपस्थितथे।
