पीएम मोदी की अजमेर में होगी ऐतिहासिक सभा, भीलवाड़ा के हर बूथ से पहुंचेंगे कार्यकर्ता: राजेंद्र राठौड़

पीएम मोदी की अजमेर में होगी ऐतिहासिक सभा, भीलवाड़ा के हर बूथ से पहुंचेंगे कार्यकर्ता: राजेंद्र राठौड़
X


भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली संभाग की सबसे बड़ी आमसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को भीलवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया।

माइक्रो मैनेजमेंट पर रहेगा जोर: राठौड़

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की परिकल्पना के अनुसार अजमेर की यह सभा अब तक की सबसे विशाल सभा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भीलवाड़ा जिला ऐतिहासिक सहभागिता दर्ज कराए। उन्होंने 'माइक्रो मैनेजमेंट' पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता पहुंचे, इसके लिए परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की सटीक रणनीति बनाई जाए।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा 'बूस्टर डोज'

सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए 'बूस्टर डोज' का काम करेगा। वहीं, जिला प्रभारी संजय जैन ताऊ ने बताया कि अजमेर की धरती से प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन में विश्वास दिलाया कि भीलवाड़ा संगठन अपनी परंपरा के अनुसार सहभागिता का नया रिकॉर्ड कायम करेगा।



राजपूत समाज ने किया राठौड़ का स्वागत

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का समस्त राजपूत समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया और आभार अविनाश जीनगर ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी सहित जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Tags

Next Story