पुष्कर: वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर दो ब्रिटिश पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस, फिलिस्तीन के समर्थन में लगाए थे स्टीकर

पुष्कर: वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर दो ब्रिटिश पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस, फिलिस्तीन के समर्थन में लगाए थे स्टीकर
X

अजमेर/पुष्कर (हलचल)। राजस्थान के पुष्कर में महिला मित्र के साथ आए एक विदेशी पर्यटक द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन और इजरायल के खिलाफ स्टीकर लगाने का मामला सामने आया है। सीआईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को पकड़ा और वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें देश छोड़ने का नोटिस (लीव इंडिया नोटिस) जारी किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) राजेश मीणा ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक लेविस अपनी महिला मित्र अनेशी के साथ भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। 21 जनवरी को पुष्कर में दो-तीन स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थित तथा इजरायल के विरुद्ध छोटे-छोटे स्टीकर लगाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्टीकर लगाने वाले विदेशी नागरिकों का पता लगाया गया और जिला पुलिस की सहायता से उन विवादित स्टीकरों को हटवाया गया। पुलिस के अनुसार विदेशी नागरिकों द्वारा टूरिस्ट वीजा पर रहते हुए किसी अन्य देश के विरुद्ध इस तरह की गतिविधि में शामिल होना वीजा नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके चलते विदेशी नागरिकों के विरुद्ध इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। दोनों पर्यटकों को तुरंत देश छोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Next Story