बारिश ने खोली पोल: जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन भरभरा कर गिरा

X
जयपुर जिले के जमवारामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लांगड़ियावास के पालेड़ा गांव में स्थित बैनाड़ा ढाणी प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन मंगलवार को तेज बारिश में धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय भवन खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
मंदिर में चल रही पढ़ाई
बताया गया कि विद्यालय की एक दीवार करीब एक माह पहले ही गिर गई थी। सुरक्षा कारणों से 27 जुलाई को भवन को सील कर दिया गया था। तब से बच्चों की पढ़ाई पास ही के मंदिर में करवाई जा रही है।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द नया भवन बनवाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
Next Story
