बैंड के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदान का संदेश

X
By - naresh |19 April 2024 7:27 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा फव्वारा चौक पर शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन विद्यालयों आलोक स्कूल, लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल और नवोदय स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही मतदान की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों को इस तरह बैंड बजा कर मतदान के लिए आमजन को प्रेरित करते हुए देखने के लिए लोग भी अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकले। इस दौरान नगर परिषद के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार बाहेती, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रवींद्र तोमर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Next Story
