मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

By - naresh |19 April 2024 7:29 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) जिले में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, शुक्रवार को निर्धारित है। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ. भंवर लाल ने मतदान तिथि 26 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को राजसमंद जिले में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश अनुसार जिले के अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। जिले में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों, व्यापार, कारोबार में कार्यरत श्रमिकों को मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश दिया जाएगा। साथ ही ऐसे श्रमिक जो जिले से बाहर कार्यरत हैं, उन्हें मतदान दिवस पर अपने मतदान क्षेत्र में मतदान करने के लिए सवेतन अवकाश दिया जाएगा।
Next Story
