बालकृष्ण विद्या भवन पहुंचकर कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

X
By - naresh |19 May 2024 7:13 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भंवरलाल ने रविवार को बालकृष्ण विद्या भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षों में बनाए गए स्ट्रोंग रूम, परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग, आगमन, प्रस्थान, शौचालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतने एवं सभी व्यवस्थाओं का समुचित ढंग से ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर के साथ सुरक्षा जवान मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 4 जून को मतगणना होगी और नतीजे आएंगे।
Next Story
