मुख्यमंत्री पहुंचे राजसमंद, कुंभलगढ़ विधायक की माताजी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

X
By - naresh |24 Jun 2024 6:26 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने आगरिया (आमेट) में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निवास पर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विधायक राठौड़ से चर्चा भी की।
इस दौरान राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, समाजसेवी मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलक्टर डॉ भंवर लाल, एसपी मनीष त्रिपाठी, समाजसेवी महेंद्र सिंह आगरिया, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, बड़ी संख्या में स्थानीयजन आदि मौजूद रहे।
Next Story
