प्रभारी सचिव बैठक लेकर करेंगे बजट घोषणाओं की समीक्षा

By - naresh |6 Aug 2024 7:41 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) विकास सीताराम भाले आईएएस, प्रमुख शासन सचिव, गोपालन, पशुपालन, मत्स्य विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव, राजसमंद द्वारा बुधवार को जिले का दौरा किया जाएगा। इस दौरे के तहत वे बुधवार को दोपहर 2:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं बजट घोषणाओं 2024-25 पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कलक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार बैठक में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का भाग लेना अनिवार्य है।
Next Story
