ब्यावर से मण्डावर काछबली रोडवेज को पुनः शुरू करने की मांग

By - मदन लाल वैष्णव |8 Oct 2024 3:39 PM IST
राजसमंद । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ब्यावर डिपो के प्रबंधक मंडावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने पत्र लिखकर ब्यावर से मण्डावर- काछबली संचालित होने वाली रोडवेज बस को पुनः प्रारंभ करने की मांग रखी है । पत्र में बताया कि ब्यावर से मण्डावर काछबली तथा काछबली मण्डावर से ब्यावर रोडवेज पिछले 30 वर्षों से अनवरत निर्बाध रूप से चल रही है परंतु पिछले महीने से बिना किसी कारण से रोडवेज बंद करने से मण्डावर, काछबली, ढाक का चौड़ा, चतरपुरा खेरावड़ी, मेडिया, माथुवाडा सहित दो दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । बस के संचालन नही होने से भीम, ब्यावर जाने वाले विद्यार्थियों, अस्पताल जाने वाले मरीजों, रोजमर्रा के कामकाज वालों तथा सामाजिक रिश्तेदारी में जाने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Next Story
