लापरवाही से बचे क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है- शर्मा

,नाथद्वारा दर्पण । राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा तथा अधिशाषी अभियंता महेन्द्र समधनी के निर्देशन में मंगलवार को पेयजल परियोजना के तहत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया । सामाजिक विकास विशेषज्ञ श्रीकान्त शर्मा के ने बताया की सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग लेते हुए कार्य करे I अपने आप को सुरक्षा के दायरे मे समायोजित करे । जिस प्रकार आप अपने घर से सुरक्षित आते है उसी प्रकार आप को सुरक्षित घर भी जाना है सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार कि लापरवाही से बचे क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है तथा उपकरणों के बगैर हमें कोई भी परियोजना कार्य निष्पादित नहीं करना है तथा साथ ही बताया कि श्रमिकों को साईट पर कार्य करते समय किन किन प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनसे किस प्रकार बचा जा सकता है। ए. एस डी. ममता शर्मा ने श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साईट पर कार्य करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें तथा इसी क्रम में सेफ्टी इंजीनियर आशुतोष ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणो की जानकारी दी इस अवसर पर इंजीनियर रिंकू के साथ श्रमिक मौजूद रहे।
