उप सरपंच दूध सिंह पंवार का निधन

उप सरपंच दूध सिंह पंवार का निधन
X


राजसमंद जिले के भीम-देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर के पूर्व उपसरपंच, वरिष्ठ भाजपा नेता, अहमदाबाद मिल मजदूरों के नेतृत्वकर्ता दूध सिंह पंवार का शुक्रवार को असामयिक निधन हो गया। पंवार के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। ज्ञातव्य है कि दूध सिंह पंवार मण्डावर व क्षेत्रीय राजनीति में पिछले पांच दशक से सक्रिय थे । अहमदाबाद में मिल मजदूरों कई दशकों तक नेतृत्वकर्ता रहे। मण्डावर राजनीति के चाणक्य माने जाते थे । रावत-राजपूत समाज मैं भी सक्रिय रहते हुए विभिन्न पदों का दायित्व निर्वहन किया। सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति माना है। दूध सिंह पंवार के निधन पर मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, उप सरपंच सुभाष सिंह, समाजसेवी चुन्ना सिंह, पटवारी मिठू सिंह, पूर्व उप प्रधान पूरन सिंह, पूर्व सरपंच अमरचंद जैन, कमला देवी, पूर्व उप सरपंच पन्ना सिंह, प्रेमी देवी, चतर सिंह, वार्ड पंच चुन्ना सिंह, भंवरसिंह, देवी सिंह, शांता देवी, दर्शना देवी व ममता देवी, आशा सिंह, प्रेम सिंह, पूरन सिंह, गणेश सिंह, लाल सिंह, नेत सिंह, नारायण सिंह, रणजीत सिंह, बुद्धा सिंह, भंवर सिंह आदि शोक व्यक्त किया है।

Next Story