राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
X

नाथद्वारा (दर्पण पालीवाल)। राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया सोमवार सुबह 11 बजे नाथद्वारा पहुंचे । नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी के फागुन मास के राजभोग झांकी के गुलाल वाले दर्शन किए । पुनिया श्रीजी दर्शन बाद कृष्ण भंडार पहुंचे जहां मंदिर परम्परा अनुसार श्रीकृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपरणा ओढ़ा व प्रसाद‌ भेंटकर किया समाधान किया गया । इस दौरान मोतीमहल में मन्दिर मंडल सीईओ राजेश जोशी,हरि सिंह राजपुरोहित ,महाराज श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित ने स्वागत किया।

दर्शन के बाद पूनिया पैदल ही चलकर न्यू कॉटेज पहुंचे । इस बीच मानक चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पुनिया ने ब्रजवासी ठंडाई का लुप्त लिया । पुनिया का न्यु कोटेज में राजसमंद भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल और नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।

मिडिया से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि किसी भी देश‌‌ के लिये‌ राष्ट्रवाद का विचार स्वाभिमान का विचार होता है। भारत के साथ साथ पुरी दूनिया इस राष्ट्रवाद के विचार को स्वीकार कर रही है।

वर्तमान में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा देश के मतदाताओं की पहली पसंद बन गयी है।

कांग्रेस की योजनाओं के बारे में पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार ने जनता को‌ भ्रमित करने का काम किया है पूर्व की हमारी जो‌ योजनाएं थी उन्हीं योजनाओं को कांग्रेस ने लागू किया था‌। कांग्रेस शासन में पूरे प्रदेश में अराजकता, कानून व्यवस्था खराब थी, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दे ओर मसले थे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, पुर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित,कोठरियां मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, सीपी धींग ,नर्बदा शंकर पालीवाल, अशोक रांका, तरुण सोनी,गिरीश पुरोहित,भूपेंद्र गौरवा, कपिल उपाध्याय,मदन सिंह, योगेश पुरोहित,सुनील जोशी, डालचंद कुमावत,ललिता काबरा , कमल सनाढ्य आदि मौजूद थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिखा सतीश पुनिया का कौशल

हरियाणा के बाद दिल्ली में भी राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया का चुनाव प्रबंधन कौशल नजर आया है। बीजेपी ने दिल्ली में पूनिया को पांच विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी, इन सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनियां को जाट बाहुल्य नजफगढ़ जिले की पांच विधानसभा सीटों की चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी थी, इन सभी सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की । केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सतीश पूनिया ने नजफगढ़ जिले की नजफगढ़, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला और द्वारका विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन और कैंपेनिंग की थी। पूनिया ने करीब 1 दर्जन से अधिक सभा और सम्मेलन किए थे।

Next Story