नाथद्वारा मंदिर मंडल के सीईओ राजेश जोशी निलंबित, उदयपुर यूआईटी में वित्तीय अनियमितता का है आरोप

नाथद्वारा मंदिर मंडल के सीईओ राजेश जोशी निलंबित, उदयपुर यूआईटी में वित्तीय अनियमितता का है आरोप
X


नाथद्वारा (दर्पण पालीवाल)। नाथद्वारा मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और यूआईटी उदयपुर के पूर्व सचिव राजेश जोशी को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। जोशी का निलंबन वर्ष 2022 से 2024 के मध्य उदयपुर विकास प्रधिकरण में वित्तीय अनियमितता को लेकर किया गया। जोशी वर्ष 2023 में यूआईटी सचिव थे।

जोशी के निलंबन का आदेश सोमवार को कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव महेश कुमार मीणा ने जारी किया। निलंबन अवधि में जोशी का मुख्यालय शासन सचिव, कार्मिक विभाग रहेगा. जोशी के खिलाफ मामला विचाराधीन है. ऐसे में जांच प्रभावित ना हो इसे लेकर निलंबन किया गया। जोशी ने 7 अक्टूबर 2023 को उदयपुर यूआईटी में सचिव का पदभार ग्रहण किया था।

उदयपुर से उनका तबादला बांसवाड़ा गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर किया गया। 1 फरवरी 2025 को जोशी का ट्रांसफर नाथद्वारा मंदिर मंडल के सीईओ पद पर हुआ। 12 फरवरी को ही यहां पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2022 से 2024 तक ऑडिट व तथ्यात्मक रिपोर्ट में यूआईटी में घोटाला सामने आया था। नियम विरुद्ध अनुमति देने से 530 करोड़ रुपए की राजस्व हानि की बात सामने आई थी। इसके बाद उदयपुर सांसद ने भी मामले के उठाते हुए मुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

Next Story