जन-जन तक पहुंचे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा

जन-जन तक पहुंचे सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा
X

राजसमंद ( राव दिलीप सिंह परिहार) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा खरीफ पूर्व अभियान के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून तक जिले की 45 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रथ के माध्यम से संचालित होगा, जिसका शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र से नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, समाजसेवी जगदीश पालीवाल, भूपेन्द्र सिंह राठौड़, संयुक्त निदेशक कृषि, डॉ. पी.सी. रेगर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद, डॉ. महावीर नोगीया वैज्ञानिक आईसीएआर, संतोष दुरिया परियोजना निदेशक आत्मा, श्री प्रवीण गुप्ता सहायक निदेशक उद्यान, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पंद्रह दिवसीय अभियान के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा आईसीएआर के विशेषज्ञ मौके पर उपस्थित रहकर खरीफ मौसम में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों की तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सहकारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक व खाद के उपयोग की सलाह तथा किसानों से फीडबैक लेकर उनके नवाचारों पर वैज्ञानिक अनुसंधान की संभावनाएं भी विकसित की जाएंगी।

कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा टीएसपी क्षेत्र की 17 महिला कृषकों को अनाज भंडारण हेतु सामग्री निःशुल्क वितरित की गईं।

Tags

Next Story