महिला की घर के पिछवाड़ा जली हुई लाश मिली मचा हड़कंप

राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना सर्कल की मंडावर पंचायत क्षेत्र में महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार शनिवार देर रात्रि को देवगढ़ थाना सर्कल में मंडावर में महिला के शव की सूचना मिली जो पूरी तरह से जला हुआ था। जिसके बाद एएसपी महेन्द्र पारीक, पुलिस थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और शव को देवगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

शव के पांव में चांदी के कड़े के आधार पर महिला की पहचान उनके पति शेर सिंह ने की। महिला की पहचान सोहनी देवी (78) पत्नी शेर सिंह रावत निवासी गांव डूंगातो की गुवार के रूप में हुई। महिला अपने पति के साथ गांव में ही रहती थी। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। एफएसएल टीम भी रविवार को मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर ही एक मकान के पीछे जली हुई अवस्था में मिला।

महिला को शनिवार को दोपहर 3 बजे आखरी बार देखा गया था। महिला के दो बेटे ओर दोनों गुजरात में काम करते है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी महेन्द्र पारीक ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story