विश्व स्तरीय वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन 26 व 27 अक्टूबर को

विश्व स्तरीय वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन 26 व 27 अक्टूबर को
X

उदयपुर//अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी राव दिलीप सिंह परिहार (आईड़ाणा) ने बताया कि वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हजूर महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ एवं महारानी साहिबा निरूपमा कुमारी मेंवाड़ के परम सानिध्य एवं आशीर्वाद से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 26 व 27 अक्टूबर को उदयपुर में आयोजित होने जा रहा है । वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन के मुख्य संयोजक कुंवर जालम सिंह जी राठोड़ ठीकाना दांतड़ा एवं प्रबन्ध मंडल के हिन्दुजा कंवर राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि

आपको अवगत कराते हुए सुखद अनुभूति हो रही है कि उदयपुर में 26-27 अक्टूबर 2024 को वैश्विक क्षत्रिय सम्मलेन ( सर्व क्षत्रिय संगठनों का सामूहिक आयोजन ) होने जा रहा हैं। कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य समस्त क्षत्रिय संगठनों के मध्य पारस्परिक समन्वय एवं सहयोग से सामाजिक विकास, वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में क्षत्रिय समाज कि भुमिका , क्षत्रिय समाज के आर्थिक विकास पर पहल , आधुनिक सामाजिक परिवेश में क्षत्रिय संस्कृति का पालन और रक्षण क आदी पर मंथन करना। कार्यक्रम के आयोजक - समस्त क्षत्रिय समाज एवं सर्व संगठन , सहयोग - मेवाड़ क्षत्रिय महासभा (उदयपुर) प्रबन्ध प्रोफेसर डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, मुख्य संयोजक कुंवर जालम सिंह राठौड़ ठीकाना दांतड़ा, मार्गदर्शन मंडल -महाराज रणधीर सिंह भींडर , ठाकुर बालु सिहं कानावत , ठाकुर अशोक सिंह मेतवाला, प्रोफेसर डॉ.शिव सिंह कच्छेर (कुलपति), ठाकुर गणपत सिंह नारेला, ठाकुर प्रताप सिंह तलावदा (इतिहास विद्) स्मारिका प्राकाशन डॉक्टर कमल सिंह राठोड़ , हिन्दूजा सिंह राजावत द्वारा करवाया जायेगा, वहीं ,प्रबंधन मंडल - हरी सिंह चौहान चैन्नई, वेद प्रकाश सिंह जितेन्द्र नारायण सिंह दिल्ली, शिव सिंह भुरटिया मुम्बई, सुरज माल सिंह चौहान बीकानेर, निर्भय सिंह राणावत इन्दौर राज विरेन्द्र सिंह बड़ागांव, दिलीप सिंह महरोली जयपुर, उत्तराखंड से डां हितेंद्र कुमार सिंह , जोधपुर से रावल प्रताप सिंह कुलदीप सिंह राठोड़ नार्वे युरोप, निवासना कंबोडिया , युवराज सिंह मलेशिया, संजय सिंह आसाम संजय सिंह रांची , सुरेन्द्र सिंह राजपूत पश्चिम बंगाल, रघुवीर सिंह राठौड़,डॉक्टर जय सिंह जोधा , किशोर सिंह शेखावत, हेमेंद्र सिंह दवाणा, भानुप्रताप सिंह , महिप सिंह झाला , देवी सिंह खरका, बसंत कंवर देवड़ा,प्रतिक सिंह राणावत, कृष्णा कंवर राठौड़, चन्द्र वीर सिंह राठौड़ नोटेरी ऐडवोकेट, प्रोफेसर डॉक्टर देवेन्द्र सिंह रामपुरिया, लता कुमारी विक्रम सिंह राठौड़ आदि है ।

तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत के निर्देशानुसार प्रदेश संरक्षक एडवोकेट राज बहादुर सिंह जादौन एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रूपक सिंह के निर्देशन में प्रतिनिधी मंडल वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन में भाग लेगा ।

वैश्विक क्षत्रिय महासम्मेलन को लेकर कार्यक्रम के संयोजक जालम सिंह राठौड़(दातड़ा), प्रबंधन प्रोफेसर डॉ.दरियाव सिंह चुंडावत एवं हिन्दूजा कंवर राजावत के संघ बतौर आतिथ्य अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के मेंवाड़ संभाग महामंत्री भाभा मंगल सिंह रावमादड़ा एवं उदयपुर जिला अध्यक्ष ठाकुर साहब मोहन सिंह चौहान (सरथला) पोस्टर, बेनर ,स्टीकर का विमोचन किया गया।

Next Story