मण्डावर,सरपंच का देश की 40 महिला सरपंचों में चयन

X
By - bhilwara halchal |14 July 2024 5:30 PM IST
राजसमन्द जिले के भीम क्षेत्र अंतर्गत तेजी से उभरते मण्डावर गांव की विकास गाथा का नई दिल्ली में आयोजित शी रिप्रेन्ट्स 2024 में रिप्रेन्ट्स किया गया है। इस हेतु ग्राम पंचायत मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान ' शी रिप्रेन्ट्स 2024' में भाग लेने हेतु नई दिल्ली पहुँची।मण्डावर निवासी हुकम सिंह ने बताया कि
मण्डावर सरपंच ने विकास के आयाम स्थापित करने, महिला सशक्तिकरण, युवा जाग्रति, शिक्षा क्रांति, पर्यावरण संरक्षण, शराबबंदी के प्रयास जैसे अनुपम कार्यों ने मण्डावर को देश- प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई है। इन्ही सभी विषयों पर चर्चा, चुनोतियाँ, संभावनाओं, वित्तिय प्रबंध पर अपने अनुभव शेयर करेगी।
ज्ञातव्य है कि नई दिल्ली में आयोजित शी रिप्रेन्ट्स 2024 में भारत भर से 40 महिला सरपंच व जनप्रतिनिधि साप्ताहिक इवेंट में भाग ले रही है।
Next Story
