डॉक्टर पर लाठी से हमला

X
By - मदन लाल वैष्णव |8 May 2024 5:22 PM IST
राजसमंद। बेटे को दिखाने के बाद युवक ने हैप्पी चाइल्ड केयर के डॉक्टर पर लाठी से हमला कर दिया। डॉक्टर का गुनाह बस इतना था कि युवक ने कहा कि मेरे घर में भी डॉक्टर है तो उन्होंने कह दिया कि तब उन्हीं को दिखा लिए होते। बस यही बात युवक को बुरी लग गई उस समय तो वह घर चला गया। दो घंटे बाद लाठी लेकर सीधे डॉक्टर के चैम्बर में पहुंचा और हमला कर दिया। डॉक्टर ने लाठी पकड़ ली। हॉस्पिटल के स्टाफ ने डॉक्टर को बचाया।
Next Story
