अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, एक जेसीबी और ट्रेक्टर जब्त
By - naresh |17 Jun 2024 7:18 PM IST
राजसमंद (राव दिलीप सिंह) पिपली में खनिज बजरी के अवैध खनन के मामले में खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया है। इन दोनों वाहनों को पुलिस स्टेशन कांकरोली के परिसर में रखा गया है।
इस अभियान का नेतृत्व जेएस गुर्जर एम ई (राजसमंद डिवीजन-2) और ललित सिंह राजपूत एम ई (राजसमंद डिवीजन-1) ने किया। खनिज विभाग अवैध खनन के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तहत निरंतर कार्रवाई कर रहा है। अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए ऐसे अभियानों को और भी सघन किया जाएगा।
Tags
Next Story



