वकील को डंडों से पीटा था, विरोध में मार्केट बंद: घटना से व्यापारियों में आक्रोश ; राजसमंद के खमनोर का है मामला

X
By - मदन लाल वैष्णव |3 Sept 2024 12:32 PM IST
राजसमंद । जिले के खमनोर कस्बे के सेमा रोड पर गाड़ी हटाने की बात को लेकर तीन लड़कों और व्यापारी में विवाद हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए वकील पर युवकों ने धारदार हथियार और लठ्ठ से हमला कर दिया। यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हमले में वकील गंभीर घायल हो गया, उसे सिर में पांच टांके आए। इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर बाजार किये है । घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
Next Story
