गृह मंत्री नातुंग ने दिया अरुणाचल आने का न्योता, मेवाड़ वासियों को आना चाहिए रुक्मिणी जी घर

गृह मंत्री नातुंग ने दिया अरुणाचल आने का न्योता, मेवाड़ वासियों को आना चाहिए रुक्मिणी जी घर
X

नाथद्वारा (दर्पण पालीवाल)। अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नातुंग ने बुधवार सुबह नाथद्वारा पहुँचे उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए व सभी मेवाड़ वासियों को अरुणाचल प्रदेश आने का न्योता दिया। दूसरा अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने उदयपुर पहुँचे अरुणाचल प्रदेश के गृह व पीएचडी मंत्री मामा नातुंग ने जल विजन 2047 के बारे में बताते हुए कहा कि यह भारत को 2047 तक जल-सुरक्षित, विकसित भारत के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के करीब ले जाएगा, इसका उपदेश्य सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पानी की पहुंच सुनिश्चित करना है ।

सम्मेलन में जल प्रशासन को मजबूत करना, जल भंडारण अवसंरचना और आपूर्ति को बढ़ाना, सिंचाई और अन्य उपयोगों पर ध्यान देना व एकीकृत नदी और तटीय प्रबंधन पर चर्चा की गई ।

मामा नातुंग ने इस दौरान कृष्ण व रुक्मणि विवाह की बात बताते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के भीष्मक नगर की राजकुमारी रुक्मणि जी से श्री कृष्ण का विवाह हुआ था, इस लिए में कृष्ण नगरी नाथद्वारा व मेवाड़ के वासियों ओर द्वारिका गुजरात के वासियों से यह अपील करूंगा कि एक बार आप सभी रुक्मणि जी के घर भीष्मक नगर जरूर आये।

इससे पूर्व नाथद्वारा पहुँचने पर सीआई मोहनसिंह, शिला चौधरी, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह आदि ने उनकी अगवानी की, गृह मंत्री नातुंग ने श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार सुधाकर शास्त्री ने उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रशाद भेंट कर उनका स्वागत किया गया। दर्शनोपरांत नातुंग विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वसस्वरूपम देखने के बाद एकलिंगजी के दर्शनों के लिए रवाना हुए ।

Next Story