सांसद महिमा कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, जनसुनवाई कर सुनी जनसमस्याएं

सांसद महिमा कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, जनसुनवाई कर सुनी जनसमस्याएं
X

नाथद्वारा। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ मंगलवार को नाथद्वारा प्रवास पर रहीं। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन कर देश-दुनिया की खुशहाली की कामना की। मंदिर परंपरा के अनुसार सांसद का समाधान (स्वागत-सत्कार) किया गया। दर्शन के उपरांत उन्होंने युवाचार्य विशाल बावा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद मेवाड़ ने इसके बाद जनसुनवाई केंद्र पहुंचकर क्षेत्र के आमजन की समस्याएं सुनीं। कई प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए उन्होंने मौके से ही अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान समाजसेवी नंद किशोर बंग द्वारा 4 लाख रुपये के जनसहयोग और सांसद मद से 10 लाख रुपये की राशि से मुक्तिधाम के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी, मंगल सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता जागृति सोनी, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story