15 दिसम्बर को होगा रक्तदान शिविर

15 दिसम्बर को होगा रक्तदान शिविर
X


राजसमन्द (राव दिलीप सिंह परिहार), मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द द्वारा 15 दिसम्बर रविवार को किशोर नगर मंडा राजनगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द के जिला सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि मानव सेवा निमित समय समय पर रक्त की आवश्यकता रहती हैं जिसको मध्यनजर रखते हैं रक्तदान शिविर का आयोजन करना पड़ता है। इस शिविर की तैयारी को लेकर मधुकर रक्त पेढ़ी की टीम बैठक कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदाता पहुंचे इसकी चिन्ता करते हुए शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई । जिसमें संयोजक सुनील जोशी, सचिव प्रदीप खत्री, रतन चिराग कुमावत, हिम्मत कुमावत, देशबन्धु रांका , दुर्गेश चपलोत उपस्थित थे ।

इस रक्तदान शिविर में सहयोगी संस्था के रूप में भारत विकास परिषद् राजसमन्द , आर्नोल्ड जिम और द्वारिका मार्बल का विशेष सहयोग रहेगा।

Next Story