रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, 4 घायल

X
By - मदन लाल वैष्णव |29 July 2025 1:54 PM IST
चारभुजा (राजसमंद) । चारभुजा के पास मोराणा गांव में एक दर्दनाक हादसे में रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 32 श्रद्धालु सवार थे, जो मध्य प्रदेश के सिवान से रामदेवरा (राजसमंद) जा रहे थे। चारभुजा थाना क्षेत्र के मोराणा गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना श्रद्धालुओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
Next Story
