आप के सह प्रभारी सतपाल केम को दी राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी

राजसमंद । आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी धीरज टोकस द्वारा सह-प्रभारी सतपाल केम जी को अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा एवं राजसमंद लोकसभा क्षेत्रों में संगठन निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में सह-प्रभारी सतपाल केम जी का शीघ्र ही राजसमंद दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले की सभी विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति, नए कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक के पश्चात मीडिया के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी।
पप्पू लाल कीर ने बताया कि वर्तमान में राजसमंद जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। सह-प्रभारी सतपाल केम जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी तथा संगठन को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
पार्टी कार्यकर्ताओं में सह-प्रभारी के इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
