उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा आज लेंगे बैठक

By - vijay |6 Sept 2025 8:30 PM IST
राजसमंद । उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को राजसमंद में सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इससे पहले वे सुबह 8:25 पर उदयपुर में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे। राजसमंद दौरे के पश्चात उप मुख्यमंत्री भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story
