मोही में अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

मोही में अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
X


राजसमंद। जिले के मोही क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए बजरी से भरा एक डंपर पकड़ लिया। मोही उप सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोही राज्यावास रोड पर मस्जिद के पास इस डंपर को रोका।

ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने पर डंपर चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर ग्रामीणों ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर कांकरोली पुलिस को सूचना दी और वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि डंपर को थाने ले जाते समय रास्ते में वह खराब हो गया, जिसके चलते उसे सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अवैध बजरी परिवहन को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Tags

Next Story