बारला चौड़ा तालाब पर अवैध मत्स्याखेट पर मत्स्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, 400 किलो मछली जब्त

बारला चौड़ा तालाब पर अवैध मत्स्याखेट पर मत्स्य विभाग की कड़ी कार्रवाई, 400 किलो मछली जब्त
X


राजसमंद। जिले के भीम क्षेत्र स्थित बारला चौड़ा तालाब पर मत्स्य विभाग ने अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मत्स्य विकास अधिकारी शीतल नरुका ने बताया कि निरीक्षण दल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग 400 किलो अवैध मछली, 24 थर्माकोल क्रेट, फसला जाल और दो नावें जब्त की। कार्रवाई के दौरान अवैध मत्स्याखेट में संलिप्त अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचने से फरार हो गए।

इस कार्रवाई में भीम थाना पुलिस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे निरीक्षण दल द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका। जिला मत्स्य अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम में मत्स्य क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा, जिससे कार्रवाई सुचारू रूप से संपन्न हुई।

मत्स्य विभाग ने कहा कि भविष्य में भी अवैध मत्स्याखेट की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर

Next Story