मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा के करकमलों से नाथद्वारा अतिथि गृह का शिलान्यास

मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा के करकमलों से नाथद्वारा अतिथि गृह का  शिलान्यास
X

राजसमंद। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा एवं राजसमंद के संरक्षक न्यायाधिपति चन्द्रप्रकाश श्रीमाली 24 और 25 जनवरी को राजसमंद प्रवास पर रहे। इस दौरान नाथद्वारा में प्रस्तावित न्यायिक अतिथि गृह का भव्य शिलान्यास किया गया।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि नाथद्वारा में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी भी देशभर से यहाँ आते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अतिथि गृह का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा 2.78 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में इस प्रकार के अतिथि गृह निर्माण प्रस्तावित हैं, जिनमें सर्वप्रथम नाथद्वारा में शिलान्यास किया गया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री शर्मा ने कहा कि पृथक से अतिथि गृह परिसर के निर्माण से भविष्य में आने वाले न्यायाधिपतियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अधिवक्ताओं को भी इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अल्का शर्मा ने कहा कि यह अतिथि गृह न्याय सेवा से जुड़े प्रत्येक अतिथि के लिए सम्मान और आश्रय का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव प्रकाश शर्मा एवं संरक्षक न्यायाधिपति श्री चन्द्रप्रकाश श्रीमाली का सान्निध्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय हुआ। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा में पुराने न्यायालय परिसर के स्थान पर नवीन अतिथि गृह का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में पीओसी एक्ट न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार शर्मा, पॉक्सो न्यायालय की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़, पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश सूर्यप्रकाश पारीक, एमएसीटी न्यायालय न्यायाधीश अश्वनी कुमार यादव, विशेष न्यायालय एससी/एसटी (पीओए) प्रकरण न्यायाधीश अभिलाषा शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भारत भूषण पाठक, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ममता सैनी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (अतिरिक्त प्रभार) मती अनिता शर्मा, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अनिता शर्मा मौजूद रहे।

इसी तरह सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) यतीन्द्र चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नाथद्वारा पुरुषोत्तम लाल सैनी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा प्रताप सिंह राठौड़, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण), नाथद्वारा पीयूष कुमार मेरठिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा संजु चौधरी, अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा सुनील कच्छावा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भीम मणि वालिया, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवगढ़ चरण आशा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, आमेट विजय टांक, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुम्भलगढ़ प्रमोद, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलमगरा अनुपमा भटनागर, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, रेलमगरा विनय कुमार सोलंकी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय, रेलमगरा (अतिरिक्त प्रभार) विनय कुमार सोलंकी, जिला न्यायालय प्रबंधक दीपक शर्मा मौजूद रहे।

एसपी ममता गुप्ता, एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम रक्षा पारीक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय अधिकारी, अधिवक्ता, स्थानीय जन, पीडबल्यूडी एसई आर एल मेहता, एक्सईएन भानु माथुर आदि भी उपस्थित रहे।

Next Story