हिम्मतसिंह हत्याकांड: आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड

हिम्मतसिंह हत्याकांड: आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड
X

नाथद्वारा, राजसमंद। खमनोर थाना क्षेत्र के गांव गूडा में हुए हिम्मतसिंह हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस ने आज सार्वजनिक रूप से पेश किया। पुलिस ने खमनोर विधुत विभाग से बस स्टैंड तक आरोपियों की परेड निकाली। थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आरोपियों को दिन दहाड़े बाजार में पैदल घुमाया गया।

इस दौरान आम नागरिकों को इस कार्रवाई के माध्यम से न्याय प्रक्रिया का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Tags

Next Story