तिरंगे के नीचे शराब पार्टी करने वाला अधिकारी निलंबित, प्रशासन सख्त

X
राजसमंद (राहुल आचार्य)। तिरंगे के नीचे शराब पार्टी का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और ग्राम पंचायत बिलियावास के कनिष्ठ सहायक मनोज सिंह को निलंबित कर दिया।
यह निलंबन राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत विभागीय जांच लंबित रहने की स्थिति में किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देश के प्रतीक का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
मनोज सिंह की निलंबन अवधि के दौरान पदस्थापना जिला परिषद राजसमंद में रहेगी। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Tags
Next Story
