पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन
X



नाथद्वारा ( दर्पण पालीवाल)। नगर के मानक चौक स्तिथ भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवम एकात्म मानव वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप काबरा व शरद बागोरा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की कार्यकर्ताओं को पंडित उपाध्याय के जीवन दर्शन से सीखने उनके आदर्श पथ पर चलने का आह्वान किया जिसमें सद्भाव ,सांस्कृतिक ,राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समायोजन हो । विचार गोष्ठी के अंत में कार्यकर्ताओं ने उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रकाश सामोता, सीपी जोशी, योगेश पुरोहित, भूपेंद्र गोरवा, ललिता काबरा, चंचल बैरागी, प्रवीण वगरेचा, कमल सनाढ़्य ,अरुणा मराठा, जागृति सोनी, मीना सेन, रेणुका पंवार, चन्दर सिह, यशराज साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story