नाथद्वारा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन- 268 प्रकरणों का निस्तारण

नाथद्वारा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन- 268 प्रकरणों का निस्तारण
X

राजसमंद। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज नाथद्वारा मुख्यालय पर नाथुवास स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में शमनीय दाण्डिक अपराध, अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसुली के प्रकरण, पारिवारिक विवाद (तलाक को छोड़कर), एम.ए.सी.टी. प्रकरण, राजस्व प्रकरण, श्रम एवं नियोजन संबंधित विवाद अन्य सिविल मामलें (जिनमें ओ.डी.आर. से निस्तारण संभव हो) तथा बैंकों, बी.एस.एन.एल., ए.वी.वी.एन.एल आदि से संबंधित प्रिलिटिगेषन प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया गया।

इस लोक अदालत में नाथद्वारा मुख्यालय पर अपर जिला एवं सेेशन न्यायालय नाथद्वारा, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, समस्त राजस्व न्यायालय नाथद्वारा तथा प्रि-लिटिगेषन के रैफर प्रकरणों के निस्तारण हेतु समेकित बैंच का गठन किया गया जिसमें अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा प्रवीण कुमार मिश्रा को अध्यक्ष तथा उपखण्ड अधिकारी, नाथद्वारा रक्षा पारीक को सदस्य नियुक्त किया गया।

वि‍श‍िष्‍ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, (एन.आई.एक्ट प्रकरण) नाथद्वारा, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा द्वारा रैफर प्रकरणों के निस्तारण हेतु भी समेकित बैंच का गठन किया गया जिसमें सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा संजू चैधरी को अध्यक्ष तथा पैनल अधिवक्ता दीपक पालीवाल नाथद्वारा को सदस्य नियुक्त किया गया।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न्यायालय में लम्बित प्रकरणों को निस्तारित कराने के लिए अत्यधिक प्रयास किया एवं अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही पक्षकारान् के मध्य प्री-काउंसलिंग कराकर प्रकरणों में राजीनामा का प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप अपर जिला एवं सेषन न्यायालय नाथद्वारा के 35 लम्बित प्रकरणों का 7,47,051/-रू एवं 35 प्रिलिटिगेषन प्रकरणों 4,26,576/रू- रूपये की अवार्ड राषि से वरिष्ठ सिविल न्यायाधीष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 56 प्रकरणों का 96,000/- रू तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 53 प्रकरणों का 1,95,000/- रूपये, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा न्यायालय के 46 प्रकरणों का 4,26,800 तथा विषिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट(एन.आई.एक्ट प्रकरण) न्यायालय, नाथद्वारा के 43 प्रकरणों का 35,10,421/- रू में राजीनामा होकर निस्तारण किया गया।

इस प्रकार नाथद्वारा मुख्यालय पर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 268 प्रकरणों का निस्तारण 54,01,848/रू- चैवन लाख एक हजार आठ सौ अड्तालीस की अवार्ड राशि से लोक अदालत की भावना से निस्तारण किया गया।

Tags

Next Story