राजसमंद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और विधिक साक्षरता शिविर

राजसमंद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), राजसमंद के अध्यक्ष राघवेन्द्र काछवाल के निर्देशानुसार, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर, नाथद्वारा में पौधारोपण और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अध्यक्ष और अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद, अमलतास आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) नाथद्वारा, प्रवीण कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा, प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और वृक्षों व जैव विविधता को बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है और इसी उद्देश्य से आज न्यायालय परिसर, नाथद्वारा में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा प्रताप सिंह राठौड़, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा संजू चैधरी, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा सुनील कछवाह, विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई.एक्ट प्रकरण) नाथद्वारा पीयूष कुमार मेडतिया, सचिव तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा गिर्राज प्रसाद मीणा एवं चेतन बागोरा, अध्यक्ष बार एसोसिएशन नाथद्वारा संदीप सिंह राव, होमगार्ड जानकी शर्मा, वन रक्षक अश्विन गुर्जर, वन रक्षक नरेश कुमार पुरबिया, वन रक्षक पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, वन रक्षक दिलखुश मीणा, बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अधिवक्तागण मनोज कुमार पालीवाल, महेन्द्र जोशी सहित अन्य न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।