निकाली प्लास्टिक बहिष्कार रैली

राजसमंद जिले के पसुन्द में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय राजसमंद के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पसुन्द में प्लास्टिक बहिष्कार रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य धर्मेंद्र टेलर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिंदुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजसमंद के जिला प्रभारी के नेतृत्व में स्काउट - गाइड ने अपने हाथों प्लास्टिक बहिष्कार के बैनर के साथ रैली निकली। लोगों को जागरूकता किया । गांव में प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया । रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पसंद के प्रांगण से प्रारंभ होते हुए बाबा रामदेव मंदिर, बसंत बस स्टैंड , मुख्य चौराहे से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंची ।इस दौरान स्काउट गाइड के हाथों में प्लास्टिक बहिष्कार का बैनर, हाथों में तख्तिया। लेकर नारे लगाते हुए गांव गुजरे। दुकानदारों के पास जाकर उन्हें कपड़े के थेले का प्रयोग करने हेतु निवेदन किया। इसी के साथ गांव वासियों ने भी इस रैली को स्वागत किया तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने का आश्वासन दिया। रैली में 150 स्काउट गाइड ने भाग लिया।यह जानकारी जिला सचिव मनोज शर्मा ने दी।
