अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर पीएलवीं ने दी विधिक जानकारी

नाथद्वारा विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर पीएम गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्याय, मानवाधिकारों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के विरुद्ध जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति, नाथद्वारा के पैरालीगल वाॅलेन्टियर दीपिका पालीवाल, विद्यालय प्राचार्या लीना भट्ट, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उक्त षिविर में छात्र-छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पीएलवी दीपिका पालीवाल ने सरल भाषा में बताया कि किस प्रकार एक सामान्य नागरिक भी न्याय प्राप्त कर सकता है और निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकता है। उन्होंने बाल अधिकार, साइबर अपराध, और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की।
इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड, नाथद्वारा पर भी तालुका कार्मिक चेतन बागोरा एवं होमगार्ड जानकी देवी शर्मा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन के माध्यम से आमजन को सामाजिक न्याय, मानव अधिकारों एवं विधिक जागरूकता के बारे में सशक्त रूप से प्रोत्साहित किया गया।
