जिला स्तर पर जनसुनवाई 19 सितंबर को

By - vijay |2 Sept 2024 6:55 PM IST
राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)सितंबर माह के प्रथम गुरुवार 5 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर, द्वितीय गुरुवार 12 सितंबर को उपखंड स्तर पर व 19 सितंबर को जिला स्तर पर आमजन की संवेदनाओं की निस्तारण के संबंध में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में जिले के समस्त विभागीय अधिकारी निर्धारित दिनांक को प्रातः 11.00 बजे राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपने विभाग के विभिन्न स्तर पर लंबित विस्तृत परिवारों की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के साथ स्वयं उपस्थित होंगे। साथ ही आने वाले परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।
Next Story
