राजसमंद: प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान, मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे दोनों

राजसमंद । जिला मुख्यालय के राजनगर थाना क्षेत्र के सापोल गांव में एक प्रेमी युगल द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों ने एक ही पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
कपासन और राशमी के रहने वाले थे मृतक
एएसआई ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान सुमन पुत्री जगदीशदास वैष्णव (निवासी बनाकिया कला, थाना कपासन) और ताराचंद पुत्र मोहनलाल बैरवा (निवासी आरनी, थाना राशमी) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों 24 फरवरी को मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घरों से निकले थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
कुंभलगढ़ मार्ग पर मिले शव
बुधवार को कुंभलगढ़ मार्ग पर स्थित सापोल गांव के पास राहगीरों ने दोनों के शवों को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शवों को नीचे उतरवाया और राजकीय आरके चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
