राजसमंद: नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला कार्यभार

राजसमंद: नए एसपी हेमंत कलाल ने संभाला कार्यभार
X

राजसमंद। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हेमंत कलाल ने शनिवार को राजसमंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस जवानों द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने निवर्तमान पुलिस अधिकारी से पदभार लिया।

कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एसपी हेमंत कलाल ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही पेंडिंग मामलों का त्वरित निस्तारण और आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना उनके कार्य एजेंडे में प्रमुखता से शामिल है। उन्होंने अवैध गतिविधियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के भी संकेत दिए।

Tags

Next Story