राजसमंद के नवीन पुलिस कप्तान हेमंत कलाल ने संभाला पदभार, महिला अपराध और साइबर क्राइम पर रहेगा विशेष फोकस

राजसमंद। राजसमंद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने आज विधि-विधान के साथ कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एसपी कलाल ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो भरोसा जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता
एसपी हेमंत कलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य अपराध नियंत्रण करना और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिले में महिला अपराध और बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम कसना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इन अपराधों के खिलाफ प्रभावी रणनीति बनाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।
द्वारकाधीश मंदिर में टेका मत्था
पदभार ग्रहण करने के पश्चात एसपी हेमंत कलाल कांकरोली स्थित पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रभु द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभु की उत्थापन झांकी के दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर की परंपरा के अनुसार अधिकारियों और पुजारियों ने उन्हें उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया और प्रभु का प्रसाद भेंट किया।
बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करें और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
